Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गृह रक्षा उपकेंद्र के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण...

कुचामन सिटी: गृह रक्षा उपकेंद्र के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गृह रक्षा उपकेंद्र के तत्वावधान में रविवार, 26 जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस अवसर पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र डीडवाना-कुचामन के कंपनी कमांडर जसवंत सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी दुलाराम, महावीर प्रसाद सहित होमगार्ड जवानों ने पौधारोपण किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं जवानों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लेते हुए उन्हें पालने-पोसने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, महेंद्र बिजारणियां, मुन्नाराम, घनश्याम, प्रकाश चंद्र कुमावत, महावीर प्रसाद, शुभकरणदान चारण, गुमानाराम, गंगाधर, मनोज, प्रभु दयाल कुमावत, ईश्वरराम, पूरणमल कुमावत, नानूराम, पूरणमल स्वामी सहित अनेक होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

गृह रक्षा उपकेंद्र कुचामन सिटी के प्लाटून कमांडर श्रवणराम ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल परिवार का पौधारोपण अभियान, अब तक लगाए 400 पौधे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments