Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल परिवार का पौधारोपण अभियान, अब तक लगाए 400...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल परिवार का पौधारोपण अभियान, अब तक लगाए 400 पौधे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” की भावना के साथ महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संस्था ने बताया कि कोरोना काल से अब तक लगभग 400 पौधे लगाए जा चुके हैं जो आज बड़े-बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के तहत शाकम्भरी माता मंदिर गेट से मंदिर रोड तथा अम्बेडकर छात्रावास के बाहर संस्था द्वारा पूर्व में विकसित महावीर वाटिका एवं अम्बेडकर वाटिका में 101 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेश गंगवाल, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर गोरधन मालवीय, वीर विजय पहाड़िया, वीर संदीप पांड्या, वीर नंदकिशोर बिडसर एवं वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने पौधारोपण में सहयोग किया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी ली।

- Advertisement -ishan

वीर रामावतार गोयल एवं वीर अजित पहाड़िया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में मिसरी प्रोजेक्ट के अजमेर जोन कन्विनर वीर सुभाष पहाड़िया एवं जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारी पूरी, सोमवार को निकलेगी विशाल शांतिपूर्ण रैली

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments