Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: आबादी के बीच कचरा डंपिंग मामले की सुनवाई, नगर परिषद...

कुचामन सिटी: आबादी के बीच कचरा डंपिंग मामले की सुनवाई, नगर परिषद की रिपोर्ट पर प्रार्थियों ने उठाए सवाल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी की जैन कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में आबादी के बीच बनाए गए कथित अवैध कचरा डंपिंग यार्ड के मामले में ताल्लुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुसुम सुत्रकार के समक्ष जनहित प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सुनवाई के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला विधि आयाम प्रमुख अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक, अधिवक्ता कोमल पारीक एवं प्रियंका पारीक के साथ प्रार्थी सुभाष पावड़िया, आनंद नेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

पूर्व सुनवाई में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में नगर परिषद आयुक्त शिंकेश कांकरिया ने सफाई निरीक्षक राजेन्द्र गोयर के साथ नगर परिषद की ओर से हटाए गए प्लास्टिक कचरे तथा वहां डलवाई गई साफ मिट्टी के फोटोग्राफ न्यायालय में प्रस्तुत किए। नगर परिषद के अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने न्यायालय को बताया कि परिषद द्वारा काफी हद तक कचरा हटवाकर स्थल पर साफ मिट्टी डलवाई गई है।

वहीं प्रार्थी सुभाष पावड़िया ने न्यायालय में वर्तमान स्थिति के फोटोग्राफ प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि केवल कुछ ट्रैक्टर कचरा हटाया गया है, जबकि नगर परिषद द्वारा प्रस्तुत किए गए फोटो वास्तविक स्थिति नहीं दर्शाते। उन्होंने कहा कि मौके पर आज भी भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पड़ा हुआ है तथा न्यायालय स्वयं स्थल का निरीक्षण कर सकता है।

- Advertisement -ishan

दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत फोटोग्राफ रिकॉर्ड पर लेने के निर्देश देते हुए न्यायाधीश कुसुम सुत्रकार ने कहा कि दोनों पक्षों के फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ प्रस्तुत किए गए हैं, फिर भी वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस पर न्यायालय ने नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह प्रार्थियों एवं परिषद द्वारा प्रस्तुत फोटोग्राफ का तुलनात्मक परीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट आगामी सुनवाई18 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत करे।

कुचामन के होटल में आधी रात बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments