Monday, July 27, 2026
Homeनावां शहरनावां शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 605 ग्राम गांजा व 2.47 ग्राम...

नावां शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 605 ग्राम गांजा व 2.47 ग्राम स्मैक जब्त, महिला गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना नावां शहर ने कार्रवाई करते हुए 605 ग्राम गांजा एवं 2.47 ग्राम स्मैक जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली कि नांवाशहर कस्बे के गिंवारियों के मोहल्ले में लक्ष्मी सांसी के घर पर अवैध मादक पदार्थ रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 605 ग्राम गांजा एवं 2.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर लक्ष्मी पत्नी सोनू (29) सांसी निवासी मिण्डा हाल गिंवारियों का मोहल्ला नावां शहर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!