Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अतिक्रमण पर नगर परिषद का एक्शन, पुराने बस स्टैंड से...

कुचामन सिटी: अतिक्रमण पर नगर परिषद का एक्शन, पुराने बस स्टैंड से हटाए ठेले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए शनिवार सुबह प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description

शहर में कई स्थानों पर ठेले सड़कों पर खड़े रहने से आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।

- विज्ञापन -image description

इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर नगर परिषद के एएसआई राजेंद्र गोयर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने शहर के मुख्य मार्ग, पुराना बस स्टैंड, कनोई पार्क के पीछे की गली और गोल प्याऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया।

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और अतिक्रमण न करें। अन्यथा चालान काटने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन में रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments