Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महर्षि गौतम सेवा समिति की साधारण सभा में कार्यकारिणी का...

कुचामन सिटी: महर्षि गौतम सेवा समिति की साधारण सभा में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महर्षि गौतम सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति की आगामी कार्ययोजना, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

- विज्ञापन -image description

समिति की नवीन कार्यकारिणी में मोहनलाल कलवाड़िया अध्यक्ष, गोविन्द राम उपाध्याय एवं वेणीगोपाल तिवाड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश शर्मा सचिव, अमित उपाध्याय कोषाध्यक्ष, मुकेश शर्मा सह-सचिव, मुकेश उपाध्याय सह-कोषाध्यक्ष, विकास उपाध्याय वित्त सचिव, संजय उपाध्याय कार्यक्रम प्रबंधक, मनीष चतुर्वेदी सांस्कृतिक एवं शिक्षा सचिव, तरुण उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी तथा गरिमा उपाध्याय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मनोनीत किए गए। वहीं, पवन सिंवाल एवं रामदेव उपाध्याय को विशेष सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

मार्गदर्शक मंडल का भी गठन

समिति के कार्यों को अनुभवी मार्गदर्शन एवं दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से भंवरलाल शर्मा नौनपुरा, नेमीचंद सिंवाल, पं. गोपाल राम, पं. मूलचंद कलवाड़िया, राहुल डीडवानिया आदि को मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किया गया।

- Advertisement -ishan

नवनियुक्त अध्यक्ष मोहनलाल कलवाड़िया ने समिति की प्राथमिकताओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि महर्षि गौतम मंदिर एवं समिति भवन निर्माण को गति देना प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होंने समाजबंधुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपेक्षा करते हुए निर्माण कार्य की बेहतर एवं सुव्यवस्थित कार्ययोजना के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किए।

युवा एवं महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी पर जोर

बैठक में विशेष रूप से युवा मंडल एवं महिला मंडल का गठन कर उन्हें सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देने पर जोर दिया गया। युवाओं की ऊर्जा एवं महिलाओं की सहभागिता को समाजहित के कार्यों से जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने समिति के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा महर्षि गौतम मंदिर एवं भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सामूहिक सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भंवरलाल जाजड़ा, नेमीचंद सिंवाल, गोविन्दराम उपाध्याय, धर्मेन्द्र कलवाड़िया, श्यामसुंदर उपाध्याय, विशाल शर्मा, पवन कुमार शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भाजपा से कांग्रेस में आए प्रत्याशी बदल सकते हैं चुनावी माहौल, महेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments