Homeनावां शहरनावां: नर्बदेश्वर सेवा समिति की बैठक आयोजित, कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों...

नावां: नर्बदेश्वर सेवा समिति की बैठक आयोजित, कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: नर्बदेश्वर सेवा समिति की ओर से अगस्त माह में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को साल्ट कॉलोनी में बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में संस्थापक भागीरथ गुर्जर एवं उपाध्यक्ष अश्वनी दाधीच की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

- विज्ञापन -image description

बैठक में उपाध्यक्ष अश्वनी दाधीच ने सभी सदस्यों को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा। समाजसेवी दौलत कुमावत ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। सचिव दीपेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटी-छोटी बालिकाओं की प्रस्तुतियां शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

वहीं कुलदीप सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में किसी संत अथवा समाजसेवी को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। सभी सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को संस्थापक भागीरथ गुर्जर ने स्वीकार किया।

- Advertisement -ishan

बैठक में संस्थापक भागीरथ गुर्जर, उपाध्यक्ष अश्वनी दाधीच, समाजसेवी दौलत कुमावत, सचिव दीपेंद्र सिंह, कुलदीप सैनी, कानाराम राव, श्लोक ओझा, कानाराम कुमावत, हिमांशु जांगिड़, मनदीप सैनी, देवराज सिंह, गिरधर स्वामी, मनीष दाधीच, प्रधान कुमावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संस्थापक भागीरथ गुर्जर ने घोषणा की कि नर्बदेश्वर सेवा समिति द्वारा सावन माह में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में चाय-नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। इस सेवा कार्य में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

रोहित गोदारा गैंग से नावां के ठेकेदार को धमकी, एसपी आज करेंगे कुचामन का दौरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments