Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्रावण मास के आगमन पर दिगंबर जैन महिला महासमिति ने...

कुचामन सिटी: श्रावण मास के आगमन पर दिगंबर जैन महिला महासमिति ने मनाया लहरिया उत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्रावण मास के शुभ आगमन पर दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा पारंपरिक लहरिया उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम महासमिति की अध्यक्षा रीमा सेठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सावन की हरियाली और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए चेयर रेस, लकी ड्रॉ सहित कई रोचक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महासमिति की कोषाध्यक्ष अंशु पहाड़िया को “सावन की रानी” चुना गया, जबकि लकी ड्रॉ की विजेता महिला प्रकोष्ठ मंत्री सोनू झांझरी रहीं। विजेताओं का उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय महासमिति की मंत्री कल्पना बज्ज एवं युवा संगठन मंत्री मेघा पहाड़िया को गया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं व्यवस्थापन कर आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर रेखा, मनीषा, रीमा, सुषमा पहाड़िया, नेहा, सलोनी, नैना झांझरी, सोनाली पांड्या, आशा सेठी, निशा डोशी, रीना पाटनी सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, महिला एकता और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।

अंत में सभी महिलाओं ने ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कुचामन सिटी: लायंस क्लब का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!