कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा “दोस्ती से सेवा, सबकी सेवा – सबको प्यार, जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को साकार करते हुए रविवार, 19 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे जैन स्कूल, पलटन गेट, कुचामन सिटी में विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर का आयोजन किया जाएगा।


यह शिविर स्व. मुली देवी – स्व. टीकमचंद पहाड़िया की पुण्य स्मृति में लालचंद, कमल कुमार, सुभाष चंद, सुनील एवं पियूष पहाड़िया परिवार, कुचामन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि जड़ी-बूटियों से तैयार सुरक्षित, प्रभावी एवं दुष्प्रभाव रहित आयुर्वेदिक लेप पद्धति से अनेक पुराने दर्दों का प्राकृतिक एवं स्थायी उपचार किया जाता है।
लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद जैन ने बताया कि शिविर में घुटनों का दर्द, कमर दर्द, कंधे का दर्द तथा माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का आयुर्वेदिक लेप द्वारा उपचार किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वीर भानु प्रकाश आदिच्य, वीर जीवन सिंह राठौड़, वीर सुरेश कुमार गोड, वीर अनिल कुमार शर्मा, वीर संपत बगड़िया एवं वीर विजय पहाड़िया विशेष प्रयास कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।






