Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गौ हत्या रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय...

कुचामन सिटी: गौ हत्या रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में की सहभागिता की अपील

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गौ हत्या रोकने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गौ सेवक रवि भार्गव ने बताया कि भारत में गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को जागरूक कर उनके हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से भारत सरकार तक भेजा जाएगा।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में देशभर से करीब 5.15 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर भारत सरकार तक सुरक्षित पहुंचाए जा चुके हैं, जो गौ माता के प्रति देशवासियों की श्रद्धा और समर्थन को दर्शाते हैं।

ब्रह्माकुमारी बसु दीदी ने गौ हत्या रोकने के लिए सभी समाजजनों से एकजुट होकर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है तथा 27 जुलाई को दूसरे चरण में एकत्र किए गए हस्ताक्षर संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को सौंपे जाएंगे। इसी दिन सुदर्शन दास महाराज एवं संतों के पावन सानिध्य में डीडवाना जिला मुख्यालय पर भी प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा।

- Advertisement -ishan

उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने हस्ताक्षर के माध्यम से योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर रिटायर्ड एईएन बाबू सिंह, दानाराम, राधेश्याम स्वामी, कौशल्या शर्मा एवं प्रफुल्ल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन बस स्टैंड पर झगड़े की स्थिति देख पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, दो बसें समेत छह वाहन जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments