Homeकुचामनसिटीकुचामन में जांगिड़ समाज की बैठक में शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक विकास...

कुचामन में जांगिड़ समाज की बैठक में शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक विकास पर हुआ मंथन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं दिल्ली जीएसटी कमिश्नर डॉ. दिनेश सारंग के कुचामन आगमन पर जांगिड़ समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में जांगिड़ समाज की शिक्षा, संगठन, आगामी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभा विकास तथा सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश सारंग ने जांगिड़ समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने आगामी सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए तथा समाजबंधुओं से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

बैठक के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रतिभा सम्मान, डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए जांगिड़ समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: कोर्ट ने रिहायशी कॉलोनी में कचरा डंपिंग करवाई बंद, कहा- भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं हो

इस अवसर पर कुचामन मंदिर अध्यक्ष सुरेश जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, डीडवाना मंदिर अध्यक्ष बिरदीचंद जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता जांगिड़, मनोज जांगिड़, मुरारी लाल जांगिड़, बरवाला सरपंच महेश जांगिड़, कैलाश जांगिड़, रतनाराम जांगिड़, यूनिक परफेक्ट प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक गिरधारी लाल जांगिड़, जितेंद्र जांगिड़, श्रीकिशन जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन जांगिड़ समाज की शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कुचामन सिटी: नीट 2026 में सफल मुस्लिम समाज के होनहार विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments