Homeक्राइम न्यूजनावां: पटवारी से मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार

नावां: पटवारी से मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर थाना पुलिस ने ग्राम चौसला में हल्का पटवारी के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनलाल जाट (45) निवासी त्योदा थाना सांभर जिला जयपुर ग्रामीण के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -image description

नावां: पटवारी से मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 8 जून से आंदोलन की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह एवं वृताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में नांवाशहर थानाधिकारी नंदलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -ishan

पुलिस के अनुसार – 3 जून 2026 को ग्राम चौसला के हल्का पटवारी मुकेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खातेदार मूलचंद द्वारा आपसी सहमति से भूमि विभाजन के लिए आवेदन किया गया था। इस पर वह मौके पर पहुंचकर सहखातेदारों के बीच विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के लिए समझाइश कर रहे थे। इसी दौरान मोहनलाल, मंगलचंद, दिक्षांत, प्रशांत सहित अन्य लोगों ने पटवारी के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने चौसला, बनगढ़, त्योदा, सांभर सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की।

फील्ड इंटेलिजेंस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहनलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

नावां शहर: सरकारी जनगणना कर्मियों ने भाड़े पर रखे लोग, उनकी जगह लोगों के घर जाकर कर रहे सर्वे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments