Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया ग्रामीण एवं शहरी...

डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

गुढ़ासाल्ट, रूपपुरा, नावां और कुचामन सिटी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: राज्य सरकार के सुशासन संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का मंगलवार को जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर अवधेश मीना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को शिविरों का लाभ पहुंचाया जाए।

- विज्ञापन -image description

प्रभारी सचिव ने नावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुढ़ासाल्ट और नगरपालिका नावां तथा कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूपपुरा और नगर परिषद कुचामनसिटी में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभागीय काउंटरों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने राजस्व, यूडीएच, चिकित्सा, विद्युत और पेयजल विभाग के काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

लाभार्थियों से लिया फीडबैक, वितरित किए पट्टे और प्रमाण पत्र

प्रभारी सचिव ने शिविरों में पहुंचे नागरिकों और लाभार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने पात्र नागरिकों को मौके पर ही पट्टे तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए।

अधिकारियों की बैठक लेकर की शिविरों की प्रगति की समीक्षा

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के निरीक्षण के बाद डॉ. समित शर्मा ने कुचामन उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागवार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित लोगों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व संबंधी मामलों जैसे रास्तों के प्रकरण, नामांतरण, अविवादित सीमाज्ञान तथा कृषि भूमि सीमांकन से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं शहरी शिविरों में पट्टा वितरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी करने तथा सड़क और नाली मरम्मत संबंधी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा।

मानसून से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के निर्देश

बैठक में प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को शिविरों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून को देखते हुए बिजली, पेयजल आपूर्ति, जलभराव और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सुशासन को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में किए जा रहे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन शिविरों का लाभ उठा सकें।

बैठक में जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: होटल कर्मियों से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, तीन आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!