कुचामन सिटी. उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में गुरुवार को ग्राम पंचायत रसाल में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने की।


शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 22 विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने विभागों से संबंधित पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
पंचायतीराज विभाग की ओर से 10 पट्टे जारी किए गए, जबकि राजस्व विभाग ने 5 खाता विभाजन प्रकरणों का निस्तारण किया। विद्युत विभाग ने वोल्टेज संबंधी समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर परिवर्तन की कार्रवाई करवाई। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया।

उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिविर के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नावां: ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का समाधान, SDM ने मानसून तैयारियों का लिया जायजा






