Saturday, July 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: टोरडा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो...

कुचामन सिटी: टोरडा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चालक फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जयपुर-नागौर मेगा हाईवे स्थित टोरडा रोड पर दल्ला बालाजी मंदिर के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यहां एक स्कॉर्पियो कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो के आगे के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर जिला राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: मुख्यमंत्री से की SHO सतपाल सिंह का निलंबन निरस्त करने की मांग, सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!