Saturday, June 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में RUIDP पेयजल परियोजना का शुभारम्भ, 20 हजार परिवारों को मिलेगा...

कुचामन में RUIDP पेयजल परियोजना का शुभारम्भ, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ; मंत्री विजय सिंह से वैली को नगरपरिषद में जोड़ने की माँग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन वैली में शनिवार को RUIDP पेयजल परियोजना के शुभारम्भ एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कुचामन सिटी के अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय का उद्घाटन राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी (राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग) द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सिंह चौधरी का साफा, माल्यार्पण एवं स्वागत अधीक्षण अभियन्ता RUIDP नेमीचन्द पंवार द्वारा किया गया। 

- विज्ञापन -image description

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा तथा निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल का स्वागत अधिशाषी अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रामलाल मीणा एवं सहायक अभियन्ता RUIDP अनिल सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण नेमीचन्द पंवार ने दिया। स्वागत भाषण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शिलालेख पट्टिका का अनावरण किया गया। इसके बाद रामलाल मीणा ने परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

- Advertisement -ishan

चार स्थानों पर बनाए गए जलाशय और पम्पिंग स्टेशन

अधिशाषी अभियन्ता रामलाल मीणा ने बताया कि इस पेयजल परियोजना से कुचामन शहर के अनुमानित 20 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत पांचवा रोड पर 12 लाख लीटर, बूड़सू रोड पर 7 लाख 30 हजार लीटर, जगदम्बा कॉलोनी में 9 लाख 20 हजार लीटर तथा PHED परिसर में 6 लाख लीटर क्षमता के आधुनिक क्लियर वाटर रिजर्वायर एवं पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण किया गया है।

कुचामन सिटी: पैतृक जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, अपहरण का प्रयास व महिला से अभद्रता का आरोप; VIDEO

48 घंटे के अंतराल में होगी जलापूर्ति

परियोजना के तहत इन्दिरा गांधी नहर परियोजना से प्रत्येक परिवार को नियमित 48 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति की जाएगी। भविष्य में नहरी जल की उपलब्धता बढ़ने पर 24 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति किए जाने की योजना है। परियोजना का संचालन एवं रखरखाव एल एण्ड टी कम्पनी द्वारा आगामी 10 वर्षों तक किया जाएगा। नई प्रणाली में पाइपलाइन नेटवर्क की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी, जिससे तकनीकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा।

कुचामन वैली विकास समिति की ओर से मंत्री विजय सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

कुचामन वैली के विकास को लेकर रखी मांगें

कार्यक्रम के बाद कुचामन वैली विकास समिति के अध्यक्ष हेमंत जोशी एवं वैली के मैनेजर दिनेश माथुर ने मंत्री विजय सिंह चौधरी को कुचामन वैली में जलापूर्ति सुचारू करवाने, परिसीमन के दौरान वैली को नगरपरिषद क्षेत्र में शामिल करने तथा वैली में सड़क निर्माण करवाने की मांग रखी।

मांगों पर मंत्री विजय सिंह चौधरी ने नगरपरिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया को कुचामन वैली में विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री जसराज कुड़ीवाल, पार्षद खेताराम सिसोदिया, अयूब शेख, तुलसीराम कुमावत, वीटी स्कूल के निदेशक सोहनलाल सुंडा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कुचामन सिटी, नावां और मकराना को मिले नए एसडीएम, प्रशासनिक फेरबदल में हुए 178 तबादले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!