Sunday, June 28, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने मनाई परिषद् के संस्थापक डॉ. सूरज...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने मनाई परिषद् के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद्, कुचामन शहर शाखा द्वारा परिषद् के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जन्म जयंती के पावन अवसर पर शहर स्थित अपना घर आश्रम में पर्यावरण एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम परिषद् की स्थापना के समय उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है। डॉ. सूरज प्रकाश के आदर्श आज भी परिषद् के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

- विज्ञापन -image description

गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि परिषद् द्वारा इस अवसर पर अपना घर आश्रम परिसर में विभिन्न छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कुचामन सिटी: निराश्रित गोवंश से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार से समाधान की मांग

- Advertisement -ishan

परिषद् के सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा ने बताया कि इस अवसर पर परिषद् द्वारा गौसेवा प्रकल्प के अंतर्गत कुचामन गौशाला बीड़ में गौसेवा की गई। साथ ही, अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के लिए सायंकालीन भोजन की भी व्यवस्था की गई। परिषद् सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा एवं उनका कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद्, कुचामन शहर के अध्यक्ष एड. ओमप्रकाश सेन, संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, शरद सोमानी, जयप्रकाश शर्मा, सीए आशीष अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

कुचामन सिटी: अब हादसों में मिलेगा त्वरित इलाज, जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का हुआ लोकार्पण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!