Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अब हादसों में मिलेगा त्वरित इलाज, जिला अस्पताल में ट्रॉमा...

कुचामन सिटी: अब हादसों में मिलेगा त्वरित इलाज, जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का हुआ लोकार्पण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद फीता काटकर ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। यहां 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं एवं जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

कुचामन सिटी से तीन प्रमुख मेगा हाईवे गुजरने के कारण यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना दुर्घटना पीड़ितों के लिए राहत साबित होगी। अब गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

- Advertisement -ishan

इस दौरान राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बालवीर ढाका, पूर्व नगरपरिषद सभापति सुरेश सिखवाल, अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश बंसल, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: निराश्रित गोवंश से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार से समाधान की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments