Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रात भर तलाश...

कुचामन सिटी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रात भर तलाश करते रहे परिजन, बेटे को देख आंखें खोलने को कहती रही मां

परिजनों ने बताया- कई बीमारियों से था परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- विज्ञापन -image description

मामला दल्लाबालाजी रोड स्थित एक खेत का है, जहां कुचामन निवासी 28 वर्षीय सुगना राम बागरिया का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

- विज्ञापन -image description

रात तक घर नहीं लौटा युवक

पुलिस एएसआई शिवभगवान से मिली जानकारी के अनुसार – मृतक के भाई ने बताया कि सुगना राम शाम करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दल्लाबालाजी रोड स्थित एक खेत में उसका शव एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।

युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां अपने मृतक बेटे को गोद में लेकर उसे एक बार आंखें खोलने के लिए पुकारती रही। 

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: समाज के लोगों के साथ पीड़ित ने थाने पहुंचकर करवाया मुकदमा दर्ज, जमीन विवाद को लेकर मंत्री विजय सिंह से भी मिले

कई वर्षों से बीमारियों से जूझ रहा था सुगना राम

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुगना राम पिछले कई वर्षों से विभिन्न बीमारियों से परेशान था। परिवार के अनुसार वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर लिया। एएसआई शिवभगवान ने बताया कि मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर मर्ग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

कुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी से पारीक कॉलोनी तक का रास्ता खुलवाने की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments