Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कल से फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश में तेज आंधी और...

कुचामन सिटी: कल से फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में इन दिनों तेज गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश के कारण रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हालांकि, दो दिनों से दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना हुआ है।

- विज्ञापन -image description

इस बीच जयपुर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव (लू) के साथ-साथ कहीं-कहीं आंधी और बारिश की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार – 

कल 11 जून से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मानसून धीरे-धीरे राजस्थान की ओर बढ़ रहा है और इसके 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसी बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना है।

- Advertisement -ishan

विभाग ने 11 से 14 जून के बीच अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश की गतिविधियां होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

वहीं, अगले एक-दो दिन तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 

कुचामन सिटी: चितावा प्रकरण को लेकर वकीलों के समर्थन में उतरा जयपुर बार संघ, एसपी को लिखा पत्र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments