कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। परिषद् के सदस्यों ने छायादार एवं पर्यावरण हितैषी नीम के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।


जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि परिषद् की पर्यावरण गतिविधि के प्रकल्प “हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी” के अंतर्गत परिषद् द्वारा शहर की पदमपुरा रोड स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान परिषद् के सदस्यों ने छायादार एवं पर्यावरण हितैषी नीम के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले – अमित अग्रवाल
परिषद् की पर्यावरण गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि “हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी” प्रकल्प का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, सचिव मोहित सेठी, राजकीय पशु चिकित्सालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हरलाल रैगर, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रहलाद जानू, समाजसेवी अशोक तोषनीवाल, डॉ. मनोज सेन, प्रशांत मांधनिया, शरद सोमानी, अमित डालुका, मनीष बंसल, महेश रामचंद्रका एवं चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कुचामन सिटी: श्रुत पंचमी पर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं शोभायात्रा का आयोजन






