कुचामन सिटी. अम्बेडकर विकास समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव 14 जून 2026 को आयोजित होंगे।


चुनाव अधिकारी जगदीश राय ने बताया कि मतदान तिलक पब्लिक स्कूल में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हेमराज चावला और प्रमोद आर्य के बीच मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामनिवास जाटोलिया एवं संतोष सारवान मैदान में हैं। सचिव पद के लिए शंकरलाल चौहान और भारत कुमार मोहनपुरिया चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर रतनलाल तालापा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

कुचामन सिटी में एनीमिया मुक्त अभियान, गर्ल्स हॉस्टल में जांच शिविर का हुआ आयोजन






