Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के बालिका विद्यालय में हादसा, हवा से गिरा हाल में...

कुचामन सिटी के बालिका विद्यालय में हादसा, हवा से गिरा हाल में बनाया टीन शेड

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के पुराने बस स्टैंड स्थित सुरजीदेवी काबरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हाल ही में लगाया गया टीन शेड हवा से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय इसकी चपेट में कोई नहीं आया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्रथम मंजिल पर लगाया गया टीन शेड तेज हवा का दबाव नहीं झेल सका और उसका एक हिस्सा नीचे गिर गया।

- विज्ञापन -image description

हाल ही में बनाया गया था टीन शेड

विद्यालय में हाल ही में लगाया गया यह टीन शेड  हवा से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आमतौर पर ऐसे स्ट्रक्चर वर्षों तक मौसम की मार सहने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ ही समय में इसका क्षतिग्रस्त होना निर्माण सामग्री, वेल्डिंग और फिक्सिंग की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। यदि निर्माण से पहले गुणवत्ता की उचित जांच और तकनीकी मानकों का पालन किया गया होता तो संभवतः यह स्थिति नहीं बनती।

- Advertisement -ishan

बारिश और तेज अंधड़ का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। ऐसे में यदि समय रहते इसकी जांच नहीं हुई तो भविष्य में छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। गनीमत रही कि यह हादसा स्कूल समय के दौरान नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।

मजबूती नहीं होने के कारण गिरा

विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल चौधरी ने बताया कि टीन शेड की वेल्डिंग और फिक्सिंग मजबूत नहीं होने के कारण यह तेज हवा में क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। निर्माण कार्य अभी जारी है और इसे दोबारा मजबूत तरीके से कराया जा रहा है।

नियमों के विपरीत होने की चर्चा

विद्यालय की प्रथम मंजिल पर इस प्रकार का टीन शेड लगाया जाना नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी स्वीकृति और संबंधित विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि यह हादसा स्कूल समय में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

बिना तकनीकी जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित किए इस तरह के निर्माण कार्य छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को निर्माण की जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

डीडवाना-कुचामन: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर दबोचा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments