कुचामन उपखंड की संस्था अम्बेडकर विकास समिति (रजि.) के वर्ष 2026 के पदाधिकारी चुनावों के तहत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष हेमराज चावला ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


इस दौरान सर्व बहुजन दलित समाज के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और प्रबुद्धजन उनके समर्थन में मौजूद रहे।

नामांकन से पूर्व सुबह कनोई पार्क स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भव्य जुलूस के रूप में तिलक पब्लिक स्कूल प्रांगण पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।


समाज के जगदीश डबरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हेमराज चावला के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु संतोष सारवान और नारायणलाल कांसोटिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए रतनलाल तालापा तथा बनवारीलाल सारवान, जबकि सचिव पद के लिए शंकरलाल चौहान ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
नामांकन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश राय तथा सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद जाटोलिया, भंवरलाल बनिया और कन्हैयालाल मोहनपुरिया को सौंपे गए। आयोजकों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद समाज के अन्य लोगों को समिति के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया जाएगा।
नामांकन जुलूस में ब्रह्मनंद वाल्मिकी, मुन्नालाल लखन, मनोहरलाल परिहार, रूघाराम मेघवाल, महेशकुमार गहनोलिया, रामलाल कांसोटिया, देवीलाल नायक, कानाराम चावला, मदनलाल चावला, कल्याणमल नारनौलिया, प्रहलाद राय नाराणियां, सीताराम बारिया, ताराचंद चावला और कन्हैयालाल बारिया सहित खटीक, मेघवाल, वाल्मिकी, रैगर, नायक, बावरी तथा अन्य समाजों के लोगों ने भाग लिया।
कुचामन सिटी: कल से फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी






