डीडवाना-कुचामन: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी 27 मई (बुधवार) को डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर रहेंगे।


इस दौरान वे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चौधरी प्रातः 8 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे नावां स्थित श्री पगल्या वाले बाबा मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे श्रमदान, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 12:30 बजे नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कुचामन से एसीबी ने 6 लोगों को पकड़ा, 2018 के पोषाहार घोटाला मामले में नागौर जिले से 16 गिरफ्तार






