Friday, May 29, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित प्रकरणों के...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित कई अहम निर्देश दिए

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में भूमि क्षतिपूर्ति, जर्जर स्कूलों का सर्वे,  मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां, भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, अतिक्रमण, रास्तों के प्रकरण एवं राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने सभी अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में 10 वर्ष से अधिक के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने, रास्तों के प्रकरणों पर कार्रवाई करने, सीमाज्ञान एवं भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सहायता एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा कर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों पर कार्रवाई करने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करने, राजस्व न्यायालय के नोटिस की तामिल कराने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, सभी उपखंड अधिकारी,  तहसीलदार एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

कुचामन सिटी से बड़ी खबर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, 9 आरएलपी कार्यकर्ता हिरासत में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!