Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन के नए एसपी ज्ञान चंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

डीडवाना-कुचामन के नए एसपी ज्ञान चंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: आईपीएस अधिकारी ज्ञान चंद्र यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यभार संभालने पर पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा, परिवाद सेल, गोपनीय शाखा, लेखा शाखा, जिला विशेष शाखा, मानव तस्करी यूनिट, साइबर सेल, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस शाखा एवं सोशल मीडिया सेल का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान पुलिस की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए साइबर अपराधों पर नियंत्रण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख आधार रहेगा।

- Advertisement -ishan

उन्होंने पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।

कुचामन सिटी: संतों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज का मौन जुलूस, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments