Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में भारत विकास परिषद की मासिक बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित युवान होटल में उत्साहपूर्वक किया गया।

- विज्ञापन -image description

बैठक में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन ने की।

- विज्ञापन -image description

परिषद के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। बैठक में सर्वप्रथम कुचामन शाखा से परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी में मनोनीत होने पर सदस्य राजेश शर्मा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके पश्चात परिषद की मुख्य कार्यकारिणी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वर्षभर संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई।

- Advertisement -ishan

परिषद अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, सचिव मोहित सेठी एवं शाखा संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी ने संपर्क गतिविधि संयोजक के रूप में शरद सोमानी, संस्कार गतिविधि संयोजक जयप्रकाश शर्मा, सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा, पर्यावरण गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल तथा महिला सहभागिता संयोजिका प्राची सोमानी को दायित्व ग्रहण करवाते हुए दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

नव नियुक्त संयोजकों ने लिया संकल्प :-

नवनियुक्त संयोजकों ने परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सेवा एवं संस्कार से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

अंत में परिषद अध्यक्ष ने सभी नवदायित्व प्राप्त संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग से परिषद नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करेगी। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांतिपाठ के साथ हुआ।

बैठक के दौरान परिषद सदस्य रमेशचंद सेन, संपत सोमानी, संजय पाटोदी, योगेश जाखड़, एडवोकेट भवानीसिंह, लेखराज जैन, रामूराम महला, बजरंग कांटिया, अमित बंसल एवं शुभम सोनी उपस्थित रहे।

कुचामन जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कलक्टर अवधेश मीणा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments