Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: आरजीएचएस योजना की समस्याओं को लेकर पेंशनर्स समाज ने सौंपा...

कुचामन सिटी: आरजीएचएस योजना की समस्याओं को लेकर पेंशनर्स समाज ने सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा द्वारा अध्यक्ष जीवण सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आरजीएचएस योजना में आ रही समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कुचामन सिटी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description

पेंशनर्स समाज के कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि अप्रैल 2026 से पेंशनर्स को सूचीबद्ध अनुमोदित अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है तथा फार्मा स्टोर्स से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इस अव्यवस्था के साथ ही आरजीएचएस योजना को बीमा मोड पर देने के निर्णय का पेंशनर्स ने आक्रोशपूर्वक विरोध दर्ज कराया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर संरक्षक हुकमराज कुमावत, जिला संगठन मंत्री सुरेश गौड़, उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरड़ा, मंत्री नंदकिशोर टेलर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी जगदीश राय, चांदमल शर्मा, राजस्थान शेखावत संघ के प्रदेश प्रतिनिधि भंवरअली खान, प्रेमलता चौधरी, सुनीता जैन, गजराज सिंह, करण सिंह, गोपाल शर्मा, किशोर गावड़िया, भंवर सिंह, श्रीवल्लभ तिवारी, रणधीर सिंह, अखिलेश राज, गिरिराज शर्मा, सुनील माथुर, नरपत सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन चावला, पार्षद भागीरथ कुमावत, बद्री सिंह, कल्याण सिंह, जाकिर हुसैन, बजरंग सिंह, पूरणमल, अर्जुनलाल सोनी, पोखरमल ढाका, रतन सिंह, धनाराम, किशनलाल सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

कुचामन में भारत विकास परिषद् का रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त संग्रहित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments