कुचामन सिटी. विप्र समाज विद्यालय में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने कार्यकारिणी के प्रथम चरण का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की तथा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

गौरतलब है कि दो सप्ताह पूर्व आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी द्वारा मिंटू गौड़ का नाम महिला मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था।
नई कार्यकारिणी में कई पदों पर नियुक्तियां
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी में निर्मला डोड़ीदार एवं सुनीता जोशी को संरक्षक, अलका पारीक को महामंत्री, ममता शर्मा को कोषाध्यक्ष, रेणु खंडेलवाल, संगीता गौड़, गरिमा उपाध्याय एवं अंजू करनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार रेखा शर्मा, रेखा शर्मा (धोलिका), वैशाली उपाध्याय एवं गायत्री करनवाल को उपाध्यक्ष, संगीता खंडेलवाल एवं अलका उपाध्याय को मंत्री तथा चैताली शर्मा को उप मंत्री बनाया गया।

प्रचार मंत्री के रूप में मीनाक्षी खंडेलवाल एवं तुलसी खंडेलवाल, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चंदा बागड़ा, कला मंत्री के रूप में शीला शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मोनिका पारीक, शिक्षा मंत्री के रूप में मंजू खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति बत्रा तथा संगठन मंत्री के रूप में शोभा रानी (भूमिहार) को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर गौड़ समाज के जिला संरक्षक गिरिराज खरिंट व सुरेश कुमार गौड़ तथा विप्र समाज के नगर मंत्री घनश्याम सनातनी भी उपस्थित रहे।
गिरिराज खरिंट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने एवं समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
सुरेश कुमार गौड़ ने सदस्यों के उत्साह की सराहना करते हुए टीम में और सदस्यों को जोड़ने तथा नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। महिला मंडल अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने सभी को साथ लेकर चलने और समाजहित में कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न का माहौल






