Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न...

कुचामन सिटी: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न का माहौल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के उपलक्ष में कुचामन शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यक्रम पुराने बस स्टॉप, कुचामन शहर में सायं 6:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। यह आयोजन भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम भाजपा कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर निवर्तमान सभापति नगर परिषद कुचामन सिटी सुरेश शिखवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राधेश्याम गट्टानी, भाजपा नेता राजेंद्र कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इसके अलावा कार्यक्रम में जसराज खुड़ीवाल, किशन गुर्जर, अनिल जैन, रामेश्वर कुमावत, कमल राजोरिया, संदीप जैन, ओम प्रकाश सेन, सुनील चावला, मनोहर चावला, किशोर किरोड़ीवाल, आनंद तिवारी, मुरलीधर राठी, अविनाश राजोरिया, गौतम चंदेलिया, श्याम चंदेलिया, नरसीराम कुमावत (पार्षद), भागीरथ कुमावत (पार्षद), तुलसीराम कुमावत (पार्षद), रामेश्वर कुमावत (पार्षद), मुन्ना अग्रवाल (पार्षद प्रतिनिधि), सरवन सोनी (पार्षद प्रतिनिधि), सुशील काबरा, गोपाल लड्ढा, आनंद व्यास, सुरेश कुमावत, भैरू राम कुमावत, प्रभु राम कुसमीवाल, मनीष कौशिक, हेमंत पारीख, रूपचंद भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर इस जीत का जश्न मनाया।

कुचामन सिटी में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!