Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन अस्पताल में घंटों इंतजार करते रहे मरीज, ज्यादातर डॉक्टर नहीं मिले...

कुचामन अस्पताल में घंटों इंतजार करते रहे मरीज, ज्यादातर डॉक्टर नहीं मिले ड्यूटी पर, कलक्टर से बात होने पर दौड़ते हुए आए अस्पताल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय में रविवार 3 मई 2026 की सुबह डॉक्टरों की अपने मरीजों के प्रति लापरवाही दिखने को मिली। डॉक्टर पेशेंट्स को अटेंड तो कर रहे थे। लेकिन अपने प्राइवेट क्लीनिक से। वहीं राजकीय अस्पताल में तेज गर्मी में मरीज घंटों इलाज के लिए परेशान होते रहे।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल आज सुबह स्थानीय निवासी गजेंद्र कासोटिया अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यह अव्यवस्था देखी और इसके खिलाफ शिकायत भी की।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि वे बीमार थे और अस्पताल इलाज करवाने पहुंचे। लेकिन उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उनका कहना है कि सुबह करीब 10:30 बजे तक अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर अपने कक्षों में मौजूद नहीं थे। जिस डॉक्टर को उन्हें दिखाना था, वे फोन पर बार-बार “10 मिनट में आने” की बात कहकर टालते रहे। उनके कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी  मरीज परेशान हो रहे थे।

जब लंबे समय तक डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे तो परेशान होकर गजेंद्र कासोटिया ने जिला कलक्टर अवधेश मीणा से फोन पर संपर्क किया और अपनी शिकायत बताई  तथा डॉक्टरों की लापरवाही का मामला उनके सामने रखा।

- Advertisement -ishan

उनका कहना है कि कलक्टर से बात करने के करीब 15 मिनट के भीतर ही अस्पताल में डॉक्टर पहुंच गए और व्यवस्थाएं अचानक सामान्य हो गईं। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि अगर शिकायत नहीं की जाती  तो मरीजों को कितनी देर और इंतजार करना पड़ता।

मरीज रोज करते है घंटों तक इंतजार, प्राइवेट क्लीनिक में दिखाने को मजबूर

अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है  बल्कि यहां अक्सर ऐसा ही होता है। लोगों का आरोप है कि कई डॉक्टर सरकारी अस्पताल में समय देने के बजाय अपने निजी क्लीनिक में मरीजों को देखने में ज्यादा रुचि रखते हैं ताकि वहां ज्यादा फीस ली जा सके। 

बताया जा रहा है कि कुछ डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक पर 200 से 300 रुपए तक की फीस लेकर मरीज देखते हैं। जिससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसी स्थिति में मरीज मजबूर होकर या तो अस्पताल में घंटों इंतजार करते हैं या फिर उन्हीं डॉक्टरों के निजी क्लीनिक पर जाकर पैसे देकर इलाज कराते हैं।

इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है और मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम के मरीजों के साथ-साथ अन्य मौसमी बीमारियों के लोग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं और लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।

स्थानीय लोगों की मांग :-

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि आम जनता को बिना भटकाव के सही समय पर इलाज मिल सके।

कुचामन में ग्लेन इंडिया शोरूम का शुभारंभ, अब शहर में आकर्षक ऑफर्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम होम अप्लायंसेज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!