कुचामन सिटी. (बिज़नस न्यूज) डीडवाना रोड स्थित रिलायंस टावर में होम अप्लायंसेज सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी ग्लेन इंडिया के नए शोरूम का आज भव्य शुभारंभ हुआ।


इस अवसर पर कंपनी के नॉर्थ इंडिया हेड प्रेम सिंह, राजस्थान हेड नवल यादव तथा गुडविल ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर के.एम. खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नए शोरूम में अत्याधुनिक किचन और होम अप्लायंसेज की विस्तृत श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसमें गैस चूल्हे, किचन चिमनी, मिक्सी-ग्राइंडर, ओटीजी, एयर फ्रायर, डिशवॉशर, माइक्रोवेव ओवन सहित कई आधुनिक और उपयोगी उत्पाद शामिल हैं। जो दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक और स्मार्ट बनाने में सहायक होंगे।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस शोरूम के माध्यम से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से युक्त उत्पाद उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही, ग्राहकों को बेहतर सेवा और उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट और विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लोग बेहतर कीमत पर आधुनिक होम अप्लायंसेज खरीद सकते हैं।






