Homeनावां शहरनावां-मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में समर कैंप का उत्साहपूर्ण...

नावां-मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में समर कैंप का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

विद्यार्थियों ने समर कैंप में सीखी रचनात्मकता और टीम भावना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।

- विज्ञापन -image description

यह समर कैंप 11 मई से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

समर कैंप के प्रथम दिवस पर नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना, योग के दौरान “ॐ” के उच्चारण एवं जुम्बा गतिविधियों के साथ हुई। जिससे विद्यार्थियों में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।

कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कला एवं हस्तशिल्प की अनेक रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

- Advertisement -ishan

इनमें नारियल से श्री गणेश निर्माण, कागज मोड़ कला, रूई चिपकाने की कला, परिंडा एवं मटकी सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न गीतों पर नृत्य भी सिखाया गया। “कच्ची कली सदा मासूम चेहरा”, “जेब में अपने दो ही रुपैया”, “केसरी के लाल” एवं “अलतू जलाल तू” जैसे गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए निशानेबाजी, टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम जैसी इंडोर गेम्स गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को डेनियल सेल निर्माण जैसे विज्ञान प्रयोग भी करवाए गए। जिन्हें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सीखा और आनंद लिया।

समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण – रणवीर, अक्षय राज, अक्षय कुमार, हरीश, प्रवीण, दिनेश, मनोज, बबीता, दीपिका, हेमकुंवर, प्रतिभा, मोनिका एवं सूर्य प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बच्चों ने सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।

नावां: मंत्री विजय सिंह ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण, छात्राओं को मिलेगी निशुल्क सुविधा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments