Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सुजानपुरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का...

कुचामन सिटी: सुजानपुरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्राम सुजानपुरा में रविवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

दीपपुरा स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं की लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल खाकी बाबा मंदिर, सुजानपुरा पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति के अनुसार – श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी 23 मई तक प्रतिदिन 11:00 से 2:00 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान धार्मिक प्रवचन, भजन एवं संगीतमय प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व वार्ड पंच परसाराम बुगालिया ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हमारी संस्कृति एवं सनातन परंपरा की मजबूत आस्था को दर्शाती है। साथ ही युवाओं से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़ने की अपील भी की।

यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला गया। आयोजन समिति ने बताया कि कथा समापन के बाद 24 मई को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कुचामन सिटी: जवाहर विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!