कुचामन सिटी. विप्र समाज विद्यालय समिति की कार्यकारिणी की बैठक समिति अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक का शुभारम्भ सचिव घनश्याम सनातनी द्वारा एजेंडे की जानकारी देने के साथ हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पधारने पर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष गिरिराज खरींट द्वारा विद्यालय के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

24 मई को हुई इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के 31 मार्च 2026 तक के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। साथ ही दृपण आईडी हेतु दान पत्र की आवश्यकता एवं उससे संबंधित जानकारी पर चर्चा की गई। विद्यालय भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्यों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
अंत में अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी सदस्यों एवं ट्रस्टियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों को समाजहित में निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

बैठक में रविकांत सारस्वत, बालकृष्ण जोशी, घनश्याम गौड़, संजय जोशी, वेणीगोपाल तिवाड़ी, सुरेश गौड़, सुरेश सिखवाल, हैमराज पारीक, अनिल गौड़, कमल गौड़, प्रकाश दाधीच, रामौतार ओझा, विमल पारीक, रामावतार मंगलिहारा, जयप्रकाश चोटिया, नथमल सिंडोलिया, पूसालाल जलधारी, विजय पारीक, प्रमोद माटोलिया, गोपाल माटोलिया एवं संजय जोशी उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी में विभिन्न संस्थाओं की संयुक्त बैठक आयोजित, सामाजिक मुद्दों पर बनी कार्ययोजना






