कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा सामाजिक सेवा गतिविधि के अंतर्गत शहर स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में परिषद् सदस्यों एवं शहर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी एवं राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ढाका द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहा। इस दौरान 38 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
परिषद् के सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा ने बताया कि रक्तदान महादान है। भीषण गर्मी के समय में राजकीय ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ढाका एवं चिकित्सालय प्रशासन ने परिषद् के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है।
इस अवसर पर परिषद् के सचिव मोहित सेठी, शरद सोमानी, जयप्रकाश शर्मा, अमित बंसल, संपत सोमानी, अमित अग्रवाल, शुभम सोनी, महेंद्र वर्मा, लेखराज जैन, रामूराम महला, बजरंग कांटिया, शैलेश मोर, राघव सारड़ा, योगेश जाखड़ तथा राजकीय ब्लड बैंक से राजेंद्र सारण एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कुचामन-नावां कांग्रेस 27 मई को करेगी धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन






