Homeकुचामनसिटीकुचामन में सिटी पार्क निर्माण के लिए 5.38 करोड़ का प्रोजेक्ट, जानें...

कुचामन में सिटी पार्क निर्माण के लिए 5.38 करोड़ का प्रोजेक्ट, जानें टेंडर डिटेल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में पर्यावरण सुधार और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर परिषद कुचामन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है।

- विज्ञापन -image description

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत शहर में एक आधुनिक सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का निर्माण किया जाएगा। जिस पर लगभग 5.38 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए नगर परिषद ने ओपन टेंडर जारी कर दिया है।

- विज्ञापन -image description

एक वर्ष में पूरा होगा पार्क का निर्माण

नगर परिषद द्वारा जारी टेंडर के अनुसार इस कार्य की अनुमानित लागत 5.18 करोड़ रुपए है. जो कंटीजेंसी जोड़ने के बाद बढ़कर 5.38 करोड़ रुपए हो जाती है। यह कार्य सिविल वर्क्स श्रेणी में आएगा और इसे 365 दिनों (एक वर्ष) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर की बिड वैलिडिटी 180 दिन निर्धारित की गई है।

पार्क में विकसित होंगे विभिन्न जोन

इस सिटी पार्क को अलग-अलग जोन में विकसित किया जाएगा, जिससे इसे आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। इसमें पार्किंग एरिया, एंट्री प्लाजा और सेंट्रल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा झील (लेक) क्षेत्र, फाउंटेन, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक और वाटर टैंक जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।

- Advertisement -ishan

साथ ही हॉर्टिकल्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि पार्क न केवल सुंदर बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी उपयोगी बन सके।

टेंडर प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

इस परियोजना से जुड़ी प्री-बिड मीटिंग 8 अप्रैल 2026 को कुचामन सिटी में आयोजित की जाएगी। टेंडर में भाग लेने के लिए 10.36 लाख रुपए (2%) की ईएमडी राशि निर्धारित की गई है, जबकि कुल टेंडर फीस 5,000 रुपए रखी गई है।

इसके अलावा, बिड सबमिशन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे निर्धारित की गई है। वहीं 17 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे बिड ओपनिंग की जाएगी।

शहर को मिलेगा हरियाली और स्वास्थ्य का नया केंद्र

इस ऑक्सीजन पार्क के निर्माण से कुचामन सिटी को एक आधुनिक और हरित सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जहां लोग सैर, व्यायाम और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे। यह परियोजना शहर के पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होगी।

कुचामन में विराट चिल्ड्रन एकेडमी का 12 अप्रैल को शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी शिक्षा व्यवस्था

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments