Monday, May 25, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम मंत्री विजय सिंह चौधरी की...

कुचामन में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम मंत्री विजय सिंह चौधरी की मौजूदगी में संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गोविंदम पैलेस, सैन भवन में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

- विज्ञापन -image description

प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

- Advertisement -ishan

जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। वहीं विजय सिंह पलाड़ा ने विधानसभा स्तर पर समन्वय और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला, जबकि किशन भींचर ने योग, प्रार्थना और कार्य विस्तार के माध्यम से व्यक्तिगत व संगठनात्मक विकास पर बल दिया।

नरेंद्र जयपाल ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग से संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम प्रजापत ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सुरेश सिखवाल, गोरूराम कुमावत, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, भागीरथ कुमावत, नरसी कुमावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में भाजपा कुचामन शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुचामन में सिटी पार्क निर्माण के लिए 5.38 करोड़ का प्रोजेक्ट, जानें टेंडर डिटेल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!