डीडवाना-कुचामन: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को जिले के लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती का दौरा करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष देवनानी गुरुवार 30 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे लाडनूं पहुंचेंगे।

यहां वे दोपहर 2:30 बजे जैन विश्व भारती में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद के दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में भाग लेंगे।
इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष शाम 4:00 बजे लाडनूं से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।







