Monday, June 15, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: मनोज जोशी बने सर्व ब्राह्मण महासभा के ज़िलाध्यक्ष

डीडवाना-कुचामन: मनोज जोशी बने सर्व ब्राह्मण महासभा के ज़िलाध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा संगठन को मजबूत करने और विप्र समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनोज जोशी को ज़िलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा जोशी की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई।

- विज्ञापन -image description

गौरतलब है कि मनोज जोशी को पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा द्वारा नगर अध्यक्ष भी मनोनीत किया जा चुका है। उनके कार्यों और समाज सेवा में निरंतर योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें अब ज़िला स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर केवीएम विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष मनोज जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल कुचामन की नगर अध्यक्ष के रूप में मिंटू गौड़ को मनोनीत किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान मनोज जोशी और मिंटू गौड़ का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर गिरीराज खरीट, मांगीलाल शर्मा, कमल कुमार पारीक, ओमप्रकाश पारीक (एडवोकेट), अनिल धोलिका, सुरेश कुमार गोड़, रामवतार ओझा, विमल जोशी, कुंजबिहारी जोशी, अमित उपाध्याय, रमेश गौड़, घनश्याम सनातनी, जयप्रकाश शर्मा, योगेश शर्मा, शिवांग गोड़, लक्ष्य गौड़, दीपक गौड़, वैभव गोड़, महावीर वैष्णव, राजू प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला वर्ग से निर्मला गौड़, अलका जोशी, शिला शर्मा, रेखा शर्मा, चन्दा बागड़ा, गरिमा उपाध्याय, अंजू शर्मा, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, कृष्णा पारीक, पुष्पा गौड़, रेखा गौड़ आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

डीडवाना-कुचामन जिले में फर्जी ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर खून बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!