कुचामन सिटी स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।


इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की छात्रा अनुप्रिया बाजिया ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धैर्य मेड़तिया ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा रोनक साहू (94.80%), अमन सेवदा (93.40%), कनिष्का (93%), कोमल नेत्रा (92%), सुरक्षा खंडेलवाल (90.4%) एवं योगेश रणवा (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की डायरेक्टर सारिका चौधरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि
“आज की ये सफलता आपके विश्वास और सहयोग के बिना अधूरी थी। आपने समय दिया, बच्चों का हौसला बढ़ाया और हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल परिवार आपके इस साथ के लिए आभारी है। आइए, आगे भी इसी तरह मिलकर बच्चों का भविष्य संवारें।”
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और एक बार फिर संस्थान ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता सिद्ध की है।
डीडवाना-कुचामन: मनोज जोशी बने सर्व ब्राह्मण महासभा के ज़िलाध्यक्ष






