Homeडीडवानालाडनूं SDM के खिलाफ कर्मचारियों का धरना, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

लाडनूं SDM के खिलाफ कर्मचारियों का धरना, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं में उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध जारी है। लाडनूं में चल रहे धरने में अब नावां एसडीएम व तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि उपखण्ड अधिकारी लाडनूं के न्यायिक कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसके बाद मीनू वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया।

आरोप है कि इसके बाद उपखण्ड अधिकारी ने अपना दोष अधीनस्थ कर्मचारियों पर डालते हुए उपखण्ड कार्यालय लाडनूं में पदस्थापित चार कर्मचारियों को बिना पूर्व नोटिस 17 अप्रैल 2026 को नियम 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी कर दी।

- Advertisement -ishan

कर्मचारियों का कहना है कि इस अवैध कार्रवाई से राजस्व मंत्रालयिक, निजी सहायक व कम्प्यूटर संवर्ग के कर्मचारियों में भारी रोष और असंतोष है।

संघ ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो पेनडाउन हड़ताल व कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

नावां: जयपाल पूनिया हत्याकांड में पूर्व विधायक के भाई सहित 9 आरोपी दोषी करार, कुचामन एडीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments