Saturday, April 25, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: जयपाल पूनिया हत्याकांड में 4 साल बाद 9 दोषियों को उम्रकैद,...

नावां: जयपाल पूनिया हत्याकांड में 4 साल बाद 9 दोषियों को उम्रकैद, हर एक पर 1 लाख का जुर्माना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: बहुचर्चित नमक कारोबारी और हिस्ट्रीशीटर जयपाल पूनिया हत्याकांड में अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

- विज्ञापन -image description
image description

 

- विज्ञापन -image description

कुचामन के एडीजे कोर्ट ने मुख्य आरोपी मोती सिंह (तत्कालीन विधायक के भाई) सहित कुल 9 दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत ने एक दिन पहले हुई सुनवाई में 11 में से 9 आरोपियों को दोषी करार दिया था। दोषियों में मोती सिंह, रणजीत, फिरोज खान, हारून, संदीप, तेजपाल, राजेश और कृष्ण कुमार शामिल हैं। वहीं, कुलदीप और हनुमान सैनी को पर्याप्त सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

- Advertisement -ishan

यह वारदात 14 मई 2022 को नावां सिटी के तहसील रोड स्थित रेलवे फाटक के पास हुई थी, जहां बोलेरो गाड़ी में सवार 4-5 बदमाशों ने जयपाल पूनिया की कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने पहले रास्ता ब्लॉक किया, फिर कार के शीशे तोड़कर करीब से गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल पूनिया को तत्काल नावां अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।

नावां: जयपाल पूनिया हत्याकांड में पूर्व विधायक के भाई सहित 9 आरोपी दोषी करार, कुचामन एडीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!