Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन कार्यक्रम आयोजित

कुचामन सिटी: डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर कुचामन सिटी में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यक्रम पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर अम्बेडकर विकास समिति एवं समस्त बहुजन संगठन, कुचामन सिटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

समिति के जगदीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कुचामन सहित बाहर से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने समाज को एकजुट रहने, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया। हेमराज चावला ने कहा कि बाबा साहब का मार्गदर्शन आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है और हम सभी उसी पथ पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा “बाबा साहब आये, सभी के मन में भाए – जय भीम जय भीम” गीत की प्रस्तुति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। किरण ने अपने विचार रखते हुए शिक्षा और संगठन की महत्ता पर जोर दिया तथा कहा कि “जितना अधिक पढ़ेंगे, उतना आगे बढ़ेंगे और संगठित रहेंगे तो मजबूत बनेंगे।”

इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवक-युवतियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। 

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!