Tuesday, May 12, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिला न्यायाधीश व सीजेएम की समझाइश से वकीलों का धरना...

कुचामन सिटी: जिला न्यायाधीश व सीजेएम की समझाइश से वकीलों का धरना समाप्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कुचामन में पिछले चार दिनों से चल रहा वकीलों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना-कुचामन के जिला न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सिंह की सकारात्मक समझाइश व समन्वय से अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया, जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, भीषण गर्मी के बीच न्यायालय परिसर में छाया व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर वकील आक्रोशित थे। बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना शुरू किया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को बार संघ के प्रतिनिधिमंडल को डीडवाना बुलाकर चर्चा की और मंगलवार को सीजेएम के साथ कुचामन पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया।

कुचामन न्यायालय में धरना जारी, जिला न्यायाधीश ने की अधिवक्ताओं से बैठक

- Advertisement -ishan

धरने के चौथे दिवस अधिवक्ताओं के धरने को दिनेश सिंह, बोदुराम बुरडक, रतन प्रधान, राजेश गुर्जर, राजेन्द्र कुमावत, सुनीता सैनी, कोमल, सुधीर कौशिक, मुरलीधर जोशी, ओमेन्द्र सिंह, रमेश सोऊ, नरेन्द्र चौधरी, अनिल कुमावत, मुकेश घसवां, विजेन्द्र बुगालिया, मयूर सैन, विजय सैन, राजेन्द्र गुर्जर सहित अनेक वकीलों ने संबोधित करते हुए प्रतिस्थापित वकीलों सहित नवोदित अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।

दोपहर बाद जिला न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सिंह तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कामाक्षी मीणा ने मौके पर पहुंचकर वकीलों से संवाद किया और उनकी मांगों पर सहमति बनाते हुए तत्काल समाधान कराया।

इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक ने जिला न्यायाधीश, सीजेएम व अन्य अधिकारियों तथा बार संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धरना समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिवक्ता : – 

राजेन्द्र प्रसाद खरीट, महेन्द्र कुमार पारीक, प्रेम सिंह बीका, गुलहसन खां, वैभव गोड, महेश कुमार शर्मा, मेवाराम चौधरी, सुरेन्द्र किरडोलिया, राहुल शर्मा, प्रीतम स्वामी, राजुराम पोषक, अर्जुन कुमावत, कोमल पारीक, सुनीता सैनी, मोनिका चौधरी, रणवीर चौधरी, श्रीराम कडवा, अवतार सिंह, अयुब अली, साहिल, शोएब सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे लोग, सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!