Wednesday, June 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में विराट चिल्ड्रन एकेडमी का शुभारंभ, विधायकों ने की शैक्षणिक व्यवस्था...

कुचामन में विराट चिल्ड्रन एकेडमी का शुभारंभ, विधायकों ने की शैक्षणिक व्यवस्था की प्रशंसा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नारायणपुरा में रविवार को विराट चिल्ड्रन एकेडमी (वीसीए) स्कूल का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय का विधिवत उद्घाटन संस्था संचालक शिवराम गोदारा एवं विराट चौधरी की माताजी प्रेमदेवी चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संरक्षक गोमाराम रुलानिया ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता दारासिंह चौधरी, पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक विकास चौधरी ने कहा कि यह आधुनिक विद्यालय कुचामन सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगा और विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं विधायक रामनिवास गावड़िया ने विद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने संस्था संचालकों के संघर्ष को प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं को उनसे सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंध निदेशक विराट चौधरी ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

कुचामन नगर परिषद आयुक्त ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को बताया मनगढ़ंत, बोले – डॉ. अंबेडकर प्रेरणास्रोत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!