Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वरूपली डूंगरी स्थित मां शाकंभरी मंदिर में घट स्थापना के...

कुचामन सिटी: स्वरूपली डूंगरी स्थित मां शाकंभरी मंदिर में घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जन-जन की आस्था के केंद्र स्वरूपली डूंगरी स्थित मां शाकंभरी मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव का विधिवत शुभारंभ आज मध्यान अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

घट स्थापना के पश्चात मां शाकंभरी की दिव्य ज्योत प्रज्वलित की गई और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

प्रातः 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में गिरवर सिंह राठौर सपत्नीक सम्मिलित हुए। पूजा के पश्चात मातेश्वरी का विधिवत आवाहन किया गया तथा दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किए गए।

प्रथम नवरात्र के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुचामन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त मातेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे।

- Advertisement -ishan

श्री मां शाकंभरी सेवा मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यह नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है।

कुचामन में गणगौर महोत्सव 21-22 मार्च को, शाही सवारी व बोलावनी की तैयारियां पूरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!