Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: विजडम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का...

नावां: विजडम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का जुलूस निकालकर किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. विजडम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत एवं उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए नगर में भव्य जुलूस भी निकाला गया, जिसका जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में इस दौरान उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

- Advertisement -ishan

विद्यालय संचालक दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्टाफ के योगदान की भी प्रशंसा की।

परिणाम में यक्षा वैष्णव ने 94.17% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लक्ष्या चौधरी (93.67%), कृष्णा गौड़ (92%), पूनम ढाका (90.67%), वंशिका शर्मा (90%) एवं वत्सला जांगिड़ (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों में से 20 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी (58.50%) से उत्तीर्ण हुआ।

विद्यालय निदेशक रघुवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से 2026 तक विद्यालय लगातार 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम देता आ रहा है। वहीं संचालक राकेश चौधरी ने बताया कि विद्यालय के 17 विद्यार्थी राज्य स्तर पर तथा प्रियांशु प्रजापत एवं देवराज सिंह राष्ट्रीय स्तर की टारगेट बॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिन्हें समारोह में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निकाले गए जुलूस में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। नगरवासियों ने भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुचामन सिटी: 12वीं बोर्ड में एकलव्य एकेडमी का रिकॉर्डतोड़ परिणाम, सभी संकायों में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!