Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विश्व दिव्यांग दिवस पर सेवा कार्य, जरूरतमंदों को सहायक उपकरण...

कुचामन सिटी: विश्व दिव्यांग दिवस पर सेवा कार्य, जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल की ओर से “सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो” के उद्देश्य के साथ विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में संस्था द्वारा बिरदीचंद मेघवाल (65) निवासी कुचामन को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं विद्यालय आने-जाने में सुविधा के लिए देवचंद (12) पुत्र नानूराम बाबरी निवासी रसाल को ट्राई साइकिल दी गई। इसके अलावा झमकू देवी (80) और दातार सिंह (72) को वॉकर तथा जिमना देवी (74) को छड़ी (स्टिक) भेंट की गई।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या, मिश्री प्रोजेक्ट के कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर प्रदीप गंगवाल, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर रतनलाल मेघवाल और हरीप्रसाद मौजूद रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। इसी भावना के साथ सहायक उपकरण वितरित कर विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का जिला स्तरीय सम्मान समारोह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!